diwali horizontal

महिला चालकों ने थामी सड़क सुरक्षा संदेश की कमान

0 137

लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवा को परिवहन विभाग की लखनऊ टीम द्वारा 200 महिला चालकों की दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली को अपर परिवहन आयुक्त एके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जनेश्वर मिश्र पार्क से प्रारंभ होकर हुसडिय़ा चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा आदि स्थानों से होती हुई दोबारा अपने गंतव्य पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों को श्री मिश्र ने हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग का महत्व बताया। आरटीओ प्रशासन रामफेर द्विवेदी व आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह ने श्रोताओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों में संजय तिवारी, सिद्धार्थ यादव,  अमित रंजन राय, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, रवि चंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे। साथ ही बताया कि रोडवेज बस स्टैंड आलमबाग में बस चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.