
सीतापुर : महिला सुरक्षा एवं सम्मान भारतीय समाज की परम्परा एवं विशिष्टता रही है। उक्त बातें 2 मार्च को आरएमपी पीजी कालेज में आयोजित बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कही। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शपथ ग्रहण समारोह में छात्र, प्राध्यापक एवं अभिभावकों ने शपथ ली। ज्ञात हो कि यह अभियान 26 फरवरी से 8 मार्च तक विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च तक अनवरत रूप से महाविद्यालय में आयोजित होते रहेंगे। इस श्रृंखला में 3 मार्च को मोटीवेशनल लेक्चर, 4 मार्च को बालिका परामर्श सत्र, 05 मार्च को ताइक्वांडो ट्रेनिंग कैम्प, 06 मार्च को पोस्टर, स्लोगन, भाषण, स्वरचित कवितायें, नारी शक्ति पर आधारित गीत व नृत्य प्रतियोगितायें, 7 मार्च को मिशन फ ाइट बैक विषय पर विशेष वेबिनार का आयोजन तथा 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम व मिशन शक्ति विशेष अभियान का समापन कार्यक्रम सम्पन्न होंगे