diwali horizontal

मजदूर ने लगाई फांसी

0 262
लखनऊ : गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी पति ने पैसा ना मिलने पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, थाने पर पूनम पत्नी स्वर्गीय राजेश मूल निवासी ग्राम गोरा खुर्द अतरौली हरदोई, हालपता गोरखनाथ मंदिर के आगे खरगापुर गोमती नगर विस्तार ने बताया कि बुधवार की शाम को करीब 5:00 बजे उनके पति राजेश (35) शराब के नशे में बाहर से घर आए और उसे पैसा मांगने लगे उसने पैसा देने से मना किया तो कहा कि पैसा कहीं से भी ला कर दो। इस पर पीड़िता पैसा लेने बाहर गई तब तक उनके पति ने छप्पर में लगी वल्ली में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उपनिरीक्षक सतीश गुप्ता मौके पर पहुंचे उन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया मृतक मजदूरी करता था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.