diwali horizontal

सड़क सुरक्षा को ले इमामबाड़ा में कार्यशाला आयोजित:  

0 146

लखनऊ : राजधानी में जारी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शासन से प्राप्त निदेर्शों में  सोमवार को सार्वजनिक यात्री वाहनों के चालकों व परिचालकों के लिए  सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन आदर्श बस आपरेटर यूनियन के तत्वावधान में इमामबाड़ा परिसर-घंटाघर  में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व दुर्घटनाओं में घायलों एवं मृतकों की संख्या न्यूनतम करने के लिए  शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारी प्रदान की।

 

साथ ही सड़क सुरक्षा के आवश्यक नियमों वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, गलत साइड से वाहन न चलाना, गलत लाइन में वाहन न चलाना, शराब पीकर वाहन न चलाना, रोड साइनेज का अनुपालन करना, तेज गति से वाहन न चलाना, वाहन की फिटनेस  व  प्रदूषण जांच,बीमा समय पर करवाने के महत्व से उपस्थित चालकों परिचालकों को अवगत कराया। इस अवसर पर परिवहन विभाग  के यात्री कर अधिकारी योगेंद्र यादव व रविंद्र त्यागी व बस आॅपरेटर्स यूनियन के महामंत्री  शहजाद खान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।आज आटो  टेंपो के वाहन चालकों के लिए   सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.