
लखनऊ : शिया पीजी कालेज में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ऐप के द्वारा ऑनलाइन मोड से एक दिवसीय कार्यशाल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधि संकाय,शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ व एडवोकेसी एंड लीगल इनिसेटिव ट्रस्ट (AALI, एक महिला अधिकार संरक्षण संस्था) के साथ मिलकर (Collaboration) किया एडवोकेट ज़ूम ऐप के माध्यम आयोजित कार्यशाला में अपूर्वा श्रीवास्तव ने न्याय और विधि, संविधान, उद्देशिका , स्वतंत्रता के मूल्यों व बिरादरी, धर्मनिपेक्षता पर विचार व्यक्त किए ( Justice and Law, Constitution, Preamble and it’s Values-Liberty, Fraternity and Secularism कार्यशाला में AALI के प्रतिनिधियों ( रेनू मिश्रा , नीतू) ने महिला अधिकारों के संरक्षण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, व उनके लिए बेहतर माहौल बनाने की बात भी कही।
विधि संकाय, शिया पीजी कॉलेज से वरिष्ठ प्रोफेसर व कार्यकारी इंचार्ज डॉ0 एस सादिक हुसैन आबिदी ने महिला अधिकारों को विशेषता संविधान व मानव अधिकार से जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए। एडवोकेट ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित कार्यशाला मे वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ एस मोहसिन रजा ने महिलाओं से सम्बंधित लेबर लॉ पर अपने विचार व्यक्त किए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजयवीर व डॉ वहीद आलम ने महिलाओं से सम्बंधित अपराधिक विधि के प्रावधानों पर चर्चा की कार्यशाला का ऑनलाइन संचालन विधि संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नूरीन ज़ैदी ने किया।
ऑनलाइन कार्यशाला में विधि के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किएऑनलाइन कार्यशाला में विधि संकाय शिया पीजी कॉलेज से डॉ एजाज़ हुसैन, डॉ एस नुजहत हुसैन, डॉ प्रबोध कुमार गर्ग, डॉ छत्रपाल, डॉ कमलजीत मणि मिश्रा, डॉ धर्मेंद्र कुमार , व भारी संख्या में विधि के विद्यार्थी शामिल हुए।