
उन्नाव : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र पांडेय ने बताया आज विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर विकलांगों के मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत भागीदारी कराए जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इंदिरा गांधी गवर्नमेंट पी जी कॉलेज बांगरमऊ उन्नाव में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर विकलांगों के मताधिकार व दिए जाने वाली विशिष्ट सुविधाओं तथा विकलांगों को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी प्रकार श्याम लाल इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में एनसीसी कैडेट्स तथा श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा रैली निकालते हुए विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर विकलांग मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए रैली निकाली गई।
नॉर्मल स्कूल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जिसमें सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि थे, विकलांगो के मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा की गई। एम आर आर एस इंटर कॉलेज तिर्वा डॉक्टर जी नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज बी जे पी इंटर कॉलेज शुक्लागंज राजकीय हाई स्कूल रायपुर गढ़ी, राजकीय बालिका हाई स्कूल भवानीगंज सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कराए गए।