diwali horizontal

बाल व महिला सुरक्षा के लिए गाँव गाँव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेगा वर्ल्ड विजन इण्डिया सुरक्षा रथ

0 126

बहराइच : वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से ब्लाक परिसर कैसरगंज के प्रांगण में बाल सुरक्षा वैन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी आर एस प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अभियान के अंतर्गत वर्ल्ड विजन इण्डिया की ओर से ब्लाक कैसरगंज मे बाल सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा पर लगभग 50 गांव में बैंन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिससे लोगों को बच्चों की सुरक्षा एवं उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को रोका जा सके।इसकी जानकारी लोगों को चलचित्र संदेश के माध्यम से दी जाएगी।

खण्ड विकास अधिकारी प्रधान ने वर्ल्ड विजन इंडिया के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों मे जागरूकता आयेगी और हर नागरिक बाल सुरक्षा के बारे में जान सकेगा तथा बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम को संचालित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड विजन इंडिया बहराइच एडीपी के प्रबंधक सुमंता कुमार डीगल एडीओ ए जी  प्रेम शंकर सारस्वत क्वार्डिनेटर अमर सिंह अशोक कुमार सिंह सुभाष राणा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.