diwali horizontal

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत विश्व युवा कौशल दिवस का कार्यक्रम।

0 97

लखनऊ    (संवाददाता नज़र मेंहदी)    राजकीय आईटीआई, अलीगंज के विवेकानन्द सभागार में मनाया गया।

सर्वप्रथम ए०सो० चेम, उद्योग मंडल प्रभारी एवं उपायुक्त, जिला उद्योग, लखनऊ को प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा लगाये गये

अपने-अपने केन्द्रों की प्रर्दशनी का अवलोकन कराया गया तद्दश्चात प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, चारबाग, लखनऊ द्वारा बुकें

देकर ए०सो० चेम, उद्योग मंडल प्रभारी, उपायुक्त, जिला उद्योग, लखनऊ का स्वागत किया गया।

विश्व युवा कौशल दिवस समारोह मे द्वारा कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न योजनाओं में संचालित सेक्टरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर

प्रशिक्षणार्थियों को सेवायोजन कर उच्चतम वेतन पाने वाले लाभार्थियों को यूथ आइकॉन के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र भेट किया गया तथा जनपद में संचालित प्रशिक्षण प्रदाताओं में से बेस्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आये हुये पी०आई०ए० डी०डी०यू०जी०के०वाई० के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया कार्यक्रम स्थल पर एस०पी० निगम

आई०टी०आई० (प्रभारी पी०एम०के०वी०वाई), विवेक कुमार सिंह (एमआईएस प्रबन्धक), विकास (एमआईएस प्रबन्धक), दिनेश पाल (डी०पी०एम०) एवं प्रमोद कुमार (कार्यालय सहायक) उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.