diwali horizontal

साहित्यकारों को किया गया सरस्वती सम्मान से सम्मानित

0 74

 

– साहित्य में अपना योगदान देने वाले कन्नौज के साहित्यकारों का दी ग्राम टुडे पत्रिका समूह संपादक ने किया सरस्वती सम्मान से सम्मानित
– दि ग्राम टुडे साहित्यिक पत्रिका में उत्कृष्ट लेखनी के लिए किया गया सम्मानित

कन्नौज –हीरे की परख जोहरी ही जानता है ऐसे ही साहित्य में अपना योगदानदेने वालों की योग्यता को परखने का कार्य एक योग्य साहित्यिक व्यक्ति के द्वारा ही संभव होता है ऐसे ही कन्नौज निवासी तीन साहित्यकारों का दी ग्राम टुडे साहित्यिक पत्रिका में उत्कृष्ट लेखों के लिए प्रबंध निदेशक एवं समूह संपादक द्वारा सम्मानित किया गया l
कला और संगीत में अपना विशेष योगदान रखने वाले व्यक्तियों को किसी की धन लाभ की जरूरत नहीं होती वह केवल सममान पाकर अपने को धन्य समझते हैं ऐसे ही कला के पुजारियों को खोज कर उनकी प्रतिभा को आम जनमानस तक लाने का कार्य दी ग्राम टुडे साहित्यिक पत्रिका के माध्यम से किया जाता है उसी पत्रिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कन्नौज निवासी पंकज पांडे समीर द्विवेदी (नितांत )डॉक्टर संगीता पांडे को साहित्य में अपनी लेखनी से जागृति पैदा करने के लिए दी ग्राम टुडे समाचार के प्रबंध निदेशक एवं समूह संपादक शिवेशवर दत्त पांडे व दि ग्राम टुडे जिला प्रशासनिक संवाददाता पुष्कर शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वही जिला प्रशासनिक संवाददाता पुष्कर शर्मा द्वारा प्रबंधन निदेशक को कन्नौज आगमन पर इत्र दान और इत्र भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.