diwali horizontal

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

0 193

अमेठी : मुसाफिरखाना कस्बा स्थित यादव महासभा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जनपद अमेठी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, छह महासचिव, दस सचिव, दस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। नवगठित कार्यकारिणी में जयराम यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है

कार्यकारिणी में सत्यदेव यादव, गिरीश यादव व मनोज यादव पिंटू को उपाध्यक्ष, आशीष यादव, जगदीश यादव, कपिलेश यादव, सदाशिव यादव, श्रीनाथ यादव व राज कुमार यादव को महासचिव एवं देवेश कुमार, राम दयाल, अनिल यादव, सत्य प्रकाश यादव, विकास यादव, राम फेर यादव, राम कुमार यादव, चंद्रशेखर यादव, राम सजीवन व डी के यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अमर बहादुर, सुरेश कुमार, देव नारायण, समर बहादुर, ध्रुव राज, हरिश्चंद, अमित, शिव सागर, अमरेश व पंचराम यादव को सदस्य बनाया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डल उपाध्यक्ष विजय यादव, हरि प्रसाद, बरसाती यादव, राम नारायण यादव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.