diwali horizontal

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट घोषित हुआ।

0 60

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट घोषित हुआ।

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर पलटी मारी है। उमस से बेहाल हुए लोगों को मौसम ने राहत दी है। पूर्वी यूपी में गोंडा, श्रावस्ती के आसपास जिलों में रात से शुरू हुई बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने सोमवार सबुह अगले तीन घंटे में प्रदेश के कई और जिलों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का भी अलर्ट दिया है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अमेठी, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, आवस्ती, लखीमपुर खीरी में गरज चमक, अचानक तेज हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

वहीं जौनपुर, प्रतापगढ़, राय बरेली, अमेठी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिरेगी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के बाद भी आगरा को राहत नहीं

 

आगरा जिले में सितंबर बेहद गर्म चल रहा है। भारी बारिश के बाद आगरा के लोगों को भी राहत नहीं है। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री को पार कर गया। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज यही रहने वाला है। इस साल सितंबर में बारिश ने बहुत जोर मारा, लेकिन भारी बारिश के बाद यह ठंडा पड़ गया। पूर्वी शहरों में बारिश होती रही और उत्तर क्षेत्र में बादलों की विदाई हो गई। अब आगरा में एक सप्ताह से बादल शांत हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.