diwali horizontal

प्रदेश के कई पूर्वी इलाके में यलो अलर्ट जारी

0 214

लखनऊ : पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी चिंता बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी इलाकों के साथ-साथ कई जिलों के लिए लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कई इलाकों को आरेंज अलर्ट पर रखा गया है। चेतावनी में कहा गया है कि इन इलाकों में आगामी रविवार तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सतर्क रहने की जरूरत है। जिन इलाकों को 13 अगस्त को आरेंज अलर्ट पर रखा गया है उनमें संत कबीरनगर, बस्ती, बलरामपुर व आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, व आसपास के इलाके शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.