diwali horizontal

मुख्तार अंसारी गैंग पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, अब तक 12 साथी जिला बदर

0 231

लखनऊ : कानपुर के विकास दुबे कांड के बाद से उत्तर प्रदेश के नामी अपराधियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यूपी पुलिस चुन-चुनकर अपराधियों का साम्राज्य ध्वस्त करने में जुट गई है। इनमें उनके भी नाम हैं, जो अपराध के दम पर ‘माननीय’ बन चुके हैं। बृजेश मिश्रा, विधायक मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद इनमें प्रमुख हैं। पिछले कुछ दिनों में मुख्तार के कई गुर्गों की संपत्ति व हथियार जब्त करने के बाद अब योगी सरकार सीधे मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को लखनऊ पुलिस व प्रशासन की टीम ने बाहुबल बसपा विधायक द्वारा डालीबाग में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर बनाए गए आवास को ध्वस्त कर दिया।

मुख्तार गिरोह के सहयोगी 12 अपराधी जिला बदर
इसके अलावा मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी अब तक 12 अपराधी जिला बदर किए जा चुके हैं। यह सभी मऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनमें थाना दक्षिणटोला के अल्तमश, अनीस, थाना मोहम्मदाबाद का मोहर सिंह, बड़ागांव थाना घोसी का जुल्फेकार कुरैशी, थाना दक्षिणटोला, मऊ का तारिक, मोहम्मद सलमान, आमिर हमजा, मोहम्मद तलहा, जावेद आरजू, मोहम्मद हाशिम, राशिद और थाना चिरैयाकोट का अनुज कनौजिया शामिल है। अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर है। जिलाधिकारी मऊ ने इन सभी अपराधियों को जिला बदर किया है।
मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार का ट्वीट कहा, अपराधी या तो प्रदेश छोड़ दें या फिर सरकार की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें
Leave A Reply

Your email address will not be published.