
यूपी : की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज सीबीसीआइडी में शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शीर्ष स्तर पर इस फेरबदल से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।सीबीसीआइडी के डीजी तथा एडीजी को पद से हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।उत्तर प्रदेश में आज चार वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आरके स्वर्णकार को एडीजी सीबीसीआइडी के पद पर तैनात किया गया है।इसके साथ ही सीबीसीआइडी के डीजी का अतिरिक्त कार्यभार पीवी रामाशास्त्री को सौंपा गया है।पीवी रामाशास्त्री प्रदेश में डीजी सतर्कता के पद पर तैनात हैं।काम में लापरवाही बरतने वाले तीन आईपीएस के खिलाफ सरकार ने सख्ती दिखाई है।इनमें से दो अधिकारियों को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है जबकि एक अन्य अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।डीजी विश्वजीत महापात्रा और एडीजी एसके माथुर पर जांच में हीलाहवाली का आरोप है।जिस कारण योगी सरकार ने उन्हें दूसरी नियुक्ति से वंचित रखा है।