diwali horizontal

योगी सरकार का फरमान: अब छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, लागू किया एस्मा एक्ट

0 246

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। सरकार प्रदेश में एस्मा एक्ट लेकर आई है। इसके तहत अब अगले छह महीने तक कोई भी प्रदेश में हड़ताल नहीं कर पाएगा। सरकार द्वारा लाए गए इस एक्ट को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की भी मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल ने भी सरकार के इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।

सूबे की योगी सरकार ने राजकीय सेवाओं में हड़ताल को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार प्रदेश में एस्मा एक्ट लेकर आई है। स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग में संभावित हड़ताल को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जिससे आने वाले समय में इन विभागों के कर्मचारी किसी प्रकार की हड़ताल न कर सके। इस एक्ट के आ जाने के बाद अब अगले छह माह तक कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.