
मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों के अवैध संपत्ति पर चला योगी का बुलडोजर-तोड़ा गया अवैध निर्माण
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित बाहुबली मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर एक बार फिर सरकार का बुलडोजर चला है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों द्वारा हजरतगंज के खादी ग्राम उद्योग के पास अवैध निर्माण किया गया था। जिसको लेकर आज सुबह सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ढाया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मुख्तार अंसारी के बेटों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सरकार द्वारा गिराया गया था। साथ ही साथ मुख्तार अंसारी समेत उनके बेटे और गुर्गों पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
हजरतगंज में मुख्तार अंसारी और उसके गुरुद्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई 9 दुकानों समेत रानी सल्तनत नाम के कमर्शियल कंपलेक्स को विकास प्राधिकरण के जोन के अधिकारियों द्वारा तोड़ने का काम किया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा बताया जा रहा है कि इससे पहले भी लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से ड्रैगन माल को भी तोड़ा गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहुबलियों और माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किए गए सभी इमारतों को तोड़ने के आदेश दे रखे हैं इसके साथ ही इनके ऊपर सख्त कार्यवाही करने की बात भी कही है।
रानी सल्तनत कांप्लेक्स पुलिस के नाम से हजरतगंज में इस थे। कमर्शियल संपत्ति पर जहां एक तरफ एलडीए का हथोड़ा चला तो वही बताया गया कि 9 दुकानों को भी तोड़ा गया है। इसके साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया है कि राजधानी लखनऊ में जितनी भी अवैध संपत्तियों के निर्माण हुए हैं उस पर बुलडोजर और हथौड़े की मार चलती रहेगी। जहां एक तरफ मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद है। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी और उनके गुर्गों के साथ उनके बेटों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई संपत्ति पर बुलडोजर और योगी का हथोड़ा चलता हुआ नजर आ रहा है।