
रायबरेली : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रोशन अली ने आज रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस बार कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए आप लोग दीपावली का त्यौहार सतर्कता के साथ मनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का भी प्रयोग करें जिससे कोरोना वैश्विक जैसी महामारी से इस देश को पूरी तरह से निजात मिल सके वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार किसी भी प्रकार का चाइना का सामान न खरीदे वही उन्होंने कहा कि इस बार आप लोग इस बात का भी ध्यान रखे कि आप के आस पास कोई भी गरीब व्यक्ति त्यौहार पर निराश और परेशान न हो जैसे भी हो उस परिवार की मदद करे जिससे वह व्यक्ति भी दीपवली का त्योहार मना सके वही घर परिवार के लोग इस बात का ध्यान रखे कि बच्चों के हाथ मे पटाखे न दे अगर देते है तो अपने सामने ही बच्चों से कहे कि जला दे क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही की वजह से आप का त्योहार खराब हो सकता दीपावली का त्योहार खुशियो का त्योहार है इसे हसी खुशी मिलकर मनाये।