
रायबरेली में बड़ी तादाद में पार्टी में शामिल हुए लोग, पार्टी अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
रायबरेली : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन सिंह ने कार्यकर्ताों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के विकास माडल को उत्तर प्रदेश में घर-घर लेकर जायेंगे, आगामी पंचायत चुनाव में हर सीट पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी, इसके लिए तैयारियाँ तेज हो गयी हैं। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ेगी। सिंह ने कहा कि कहा ‘आप’ का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली माडल को कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में कोने-कोने में ले जाने के लिए उत्साहित है। दिल्ली सरकार के विकास माडल का असर नतीजा पंचायत चुनाव में दिखेगा। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहाँ चिकित्सा शिक्षा के नाम पर हो रही लूट पर लगाम लगी है। सरकारी स्कूलों की स्थिति निजी स्कूलों से बेहतर हुई है। महिलाओं की सुरक्षा तय करने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों का जाल बिछाया गया है। बसों में मार्शल की व्यवस्था लागू की गयी है। दिल्ली सरकार ने 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 400 यूनिट तक बिजली बिलों को आधा करके आम आदमी को बड़ी राहत दी है
वरिष्ठ नेता राम मोहन श्रीवास्तव ‘रामू दादा’ ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति, विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन सबसे ज्यादा देकर रिकार्ड बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भ्रष्टाचार मामले में जीरो टालरेंस की बुनियाद पर देश में ईमानदार राजनीति की शुरूआत करने वाले आम आदमी पार्टी ने निर्धारित बजट से कम खर्च पर गुणवत्तापरक सड़कें और ब्रिज बनाकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि योगी जातिवादी राजनीति छोड़कर केजरीवाल सरकार से जनसरोकार की नीति सीखे। उत्तर प्रदेश के धान क्रय केन्द्र दलालों के अड्डे बन गये हैं। यहाँ बिचैलियों के हाथों किसान बेहद कम दामों पर धान बेंचने को मजबूर हैं। लूट, अपहरण, हत्या, रेप और गैंगरेप की घटनाओं से जनता कराह रही है। प्रदेश की योगी सरकार इतने गम्भीर मुद्दों पर काम न करके विरोध में आवाज उठाने वालों पर मुकदमें दर्ज करवा रही है। ‘आप’ नेता ने प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटरों के जरिये हो रही संगठित लूट का खुलासा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से 30 प्रतिशत ज्यादा बिजली बिल की वसूली की जा रही है। सरकार ने खुद जांच करवाया, जिसमें ये रिपोर्ट सामने आई, लेकिन इसे दबाकर रखा गया है। अब सरकार इन मीटरों को बदलने की तैयारी कर रही है। ‘आप’ नेता ने कहा पार्टी इसको लेकर व्यापक आन्दोलन करने की तैयारी कर रही है। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने नेता का मूड़घाट चैराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह पार्टी के लोगों के बीच आगामी रणनीति पर चर्चा किया और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाकर अधिकाधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की अपील किया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि योगी जी की सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और नौकरी देने के नाम पर लूट हो रही है
इस अवसर पर जनपद के तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से तेज बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम खेलावन, राजेन्द्र त्रिदेवा, शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार, शिवशंकर बहेलिया, प्रवेन्द्र सिंह उर्फ बच्चा सिंह, श्याम बाबू, अवधेश, प्रभात मिश्रा एडवोकेट, अंशुमान सिंह भदौरिया, संजय सिंह, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, वसीम अहमद, शिवाकान्त सिंह, कुलदीप, अखिलेश द्विवेदी, अमर सिंह, आफाक, मो0 अहमद राईनी, धर्मदास मौर्य, दिनेश सिंह, संजय अग्रवाल, रम्मन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी एडवोकेट, लक्ष्मीकान्त मिश्र एडवोकेट, राकेश सिंह आदि लोग रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पुनीत सिंह जगधारी एडवोकेट ने किया।