diwali horizontal

युवा भाजपा नेता को अवध क्षेत्र का सदस्य बनाये जाने पर किया गया सम्मानित

0 224

उन्नाव  :  भाजपा अवध क्षेत्र सदस्य बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पुनीत गुप्ता को किया सम्मानित,दीं शुभामनाएं,भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बांगरमऊ के युवा भाजपा नेता पुनीत गुप्ता को अवध क्षेत्र का सदस्य बनाया है भाजपा के इस निर्णय को संगठन में बांगरमऊ की महती भूमिका और मजबूत स्थित के रूप में देखा जा रहा इस खबर से बांगरमऊ की जनता में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।

पुनीत गुप्ता को निरंतर बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है,भाजपा उन्नाव जिला अध्यक्ष राजकिशोर रावत भी पुनीत गुप्ता के कार्यालय पहुंचे और उन्ही पार्टी का पटका पहना कर सम्मानित किया एवम् शुभकामनाएं दी इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कटियार ने भी पुनीत गुप्ता को सदस्य बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी साथ ही शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.