diwali horizontal

पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0 184

 

उन्नाव। शुक्लागंज कोतवाली क्षेत्र के रामनगर झंडा चैराहे के रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़ने के बाद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई,घटना रविवार देर रात की है सुबह जब पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गए परिजनों में रोना पिटना मच गया लोगो ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के राम नगर का रहने वाला 38 वर्षीय राजेन्द्र गौतम पुत्र गया प्रसाद रविवार रात शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी उर्मिला से झगड़ने लगा जब उसने विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, मां इंद्रा देवी के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ।

पत्नी उर्मिला बच्चो के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चली गई रविवार देर रात राजेन्द्र ने नशे में ही कमरे की छत पर लगे छल्ले में दुपट्टे से लटककर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई,सुबह पत्नी जब नीचे आई तो उसने पति को फांसी के फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। मृतक की पत्नी व मां का रोरोकर बुरा हाल हो गया,मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शराब का लती था,शराब पीने के बाद आये दिन मारपीट पत्नी के साथ मारपीट करता था मृतक के तीन बेटो में कृतिम(10), हरिओम(8) और अक्षित(5) हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.