diwali horizontal

अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार

0 128

बहराइच : थाना मोतीपुर अंतर्गत बलई गांव चेक पोस्ट पर मोतीपुर पुलिस व एस एस बी की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के तस्करी रोकने के उपक्रम मे बुधवार को शाम लगभग 5.35 बजे गशत के दौरान अचकवा गांव के पास एक नेपाली संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ‌के दौरान इ पास से दो किलो पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई । पूछताछ के दौरान युवक की पहचान विकास थारू पुत्र सेवक राम थारू निवासी मैना पोखर जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल के रूप मे हुई बरामद चरस  जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखो मे है।थानाध्यक्ष मोतीपुर  राम प्रकाश यादव  ने बताया की गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह कांस्टेबल मुकेश मौर्या व एस एस बी की संयुक्त टीम शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.