diwali horizontal

युवक अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार 

0 168
ऊँचाहार/रायबरेली  :  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मनीरामपुर के निकट शारदा नहर पुल के पास से एक युवक को अवैध असलहे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भोर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है, पकड़ा गया युवक अनुराग विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी मुरहूँ मलाक हरिहर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज बताया जा रहा है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया अवैध असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.