
अमेठी : पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’ के तहत पुलिस को एक कामयाबी मिली है। जनपद की जगदीशपुर पुलिस ने 208 ग्राम अवैध स्मैक के साथ टॉप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त मतीन पुत्र रफीक निवासी पूरे गौहर मजरे गडरियाडीह थाना जगदीशपुर को ग्राम कटेहडी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त मतीन के कब्जे से 208 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है।