diwali horizontal

विकास नगर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0 67

विकास नगर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: विकासनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 38 वर्षीय युवक घनश्याम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 14 सितंबर, 2025 को शाम लगभग 5 बजे हुई।मृतक के भाई रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि घनश्याम ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार और पड़ोसियों की मदद से उनके बेटे रोहित ने उन्हें नीचे उतारा और तुरंत इलाज के लिए निगरानी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विकासनगर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.