diwali horizontal

यूथ कांग्रेस ने किया बेरोज़गार पंचायत का आयोजन, देश में बढ़ रही समस्याओं पर हुई चर्चा

0 235

अमेठी : बेरोजगारी, निजीकरण, किसानों की समस्याओं और नौकरी में संविदा व्यवस्था के विरुद्ध युवाओं ने जगदीशपुर क्षेत्र के वारिसगंज स्थिति विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवेश पांडेय के संयोजन में बेरोज़गार पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में विभिन्न छात्र समूहों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपनी बातों को मजबूती से रखा

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने की। कार्यक्रम में यूथ प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश रोजगार के क्षेत्र में पिछले पांच दशकों की सबसे बुरी स्थिति से गुज़र रहा है। युवाओं को करोड़ों नौकरियों का वादा कर सत्ता पर आसीन होने वाली योगी और मोदी सरकार युवाओं को नौकरियां देने की बात दूर की है, बल्कि उनसे उनकी नौकरियां और रोजगार छीनने में लगी है।रोहित सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी बेरोजगारी की भी देश में आज महामारी फैली हुई है। कार्यक्रम सयोजक देवेश पांडेय ने कहा कि यूथ कांग्रेस सदैव युवाओं के हक के लिए लड़ी है, और आगे भी लड़ती रहेगी

इस मौके पर प्रवक्ता अरविन्द चतुर्वेदी, राजीव सिंह, पीसीसी सचिव हनुमन्त विश्वकर्मा, कुलवंत सिंह, शकील इदरीशी, अभिषेक सिंह, अर्जुन पासी, जय बहादुर यादव, पवन तिवारी एडवोकेट, योगेंद्र सिंह ‘रोहित’, राजू ओझा, सदाशिव यादव, रेहान, मान यादव, विकास, सत्यम त्रिपाठी, मुख़्तार किदवई, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.