diwali horizontal

पूरे देश में ताली और थाली बजाकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

0 316

लखनऊ : बेरोजगार युवाओं ने ताली-थाली बजाकर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। बेरोजगार युवा सरकार से रोजगार देने हेतु मांग कर रहे हैं। युवाओं की मांग है कि पिछली अधूरी पड़ी एसएससी, रेलवे व शिक्षक आदि विभागों में शीघ्र भर्ती की जाए।

राजधानी पटना में पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को युवाओं ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, रेलवे और एसएससी की लंबित परीक्षा कराने की मांग को लेकर पांच बजे पांच मिनट के लिए थाली, ताली पीटकर अपना विरोध जताया। बिहार समेत पूरे देश के युवाओं ने एकजुट होकर बेरोजगारी के खिलाफ यह विरोध किया।

गौरतलब है कि इसके लिए पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा था। ऐसे में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं ने घरों की छत पर थाली पीटकर विरोध जाहिर किया।

दरअसल बिहार में रेलवे और एसएससी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसी वजह से इस मामले में बिहार के छात्र सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय रहे। छात्रों ने राजधानी पटना के कई इलाकों में सड़कों पर उतरकर भी प्रदर्शन किया। साथ ही बिहार की परीक्षाओं का विलंब से लिए जाने का भी विरोध किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.