
कानपुर : काकादेव लोहारन भट्टा निवासी इंद्रजीत (42) डॉक्टर के क्लीनिक में काम करता था। होली के त्यौहार के चलते पत्नी निशा और दोनों बच्चे अपने ननिहाल मुगलसराय गए थे। मंगलवार देर शाम वह नशे में धुत होकर बाथरूम में गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को सूचना देकर उसे हैलट में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।