diwali horizontal

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

0 198

अमेठी : यूपी के अमेठी में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह से अपने परिजनों को सूचना दी और मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल व आवाश्यक कारवाई में जुट गई

दरअसल ये मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पलिया चन्दापुर गाँव के निकट बह रहे नाले के पास का है। ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र पलिया पूरब निवासी वसीम खान और अब्बास खान बुधवार को नाले में मछली का शिकार कर रहे थे कि अचानक लगभग 3 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि वसीम खान की मौके पर ही मौत गई जब कि अब्बास खान बुरी तरह घायल गया। घटना के बाद अब्बास खान ने किसी तरह से परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुँची पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल व आवाश्यक कारवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.