diwali horizontal

पुराने विवाद को लेकर मारपीट इलाज के दौरान युवक की मौत

0 168

गौरीगंज, अमेठी : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा निवासी कपिल जायसवाल 31 वर्ष पुत्र अशोक की बीते सोमवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने बैट व स्टम्प से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल ले गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था जहां रास्ते में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पीएम को भेज दिया।

 

मंगलवार को मृतक भाई सुनील कुमार ने नीरज पाण्डेय, मंगलम पाण्डेय, शिवम, चन्दन,विनय, शुभम, अर्पित श्याम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे वासियों ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित  अन्य मांगों को लेकर सैंठा तिराहा पर लाश रखकर मार्ग जाम कर दिया उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा। सूत्रों की माने मृतक युवक मैच खेलने में बहुत रूचि रखता था मैच खेलते समय इन लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था जो घटना खूनी संघर्ष में बदल गयी। इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आठ नामजद व एक अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.