diwali horizontal

युवक की सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

0 261

घर की माली हालत काफी खराब, बुजुर्ग माता-पिता व पत्नी हुए बदहवास

कछौना/हरदोई : जिले के कछौना थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम शिवपुरी में मजदूर युवक की हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र,बघौली के ग्राम सभा बरवा सरसन्ड के ग्राम शिवपुरी निवासी शिव कुमार पुत्र कन्हैयालाल उम्र 24 वर्ष हरियाणा के फरीदाबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। फरीदाबाद से होली के पूर्व मोटरसाइकिल से घर आ रहा था।

मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन इस घटना से बदरवास हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को निजी वाहन से अपने गांव मंगलवार की रात लाए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की माली हालत काफी खराब है। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता हैं। वही परिवार का भरण पोषण का एकमात्र सहारा था। बुधवार को मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुजुर्ग माता-पिता व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.