diwali horizontal

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की गई जान

0 154
महराजगंज/रायबरेली :  घर की छत पर हो रहे निर्माण कार्य में काम करते समय एक युवक  ग्यारह  हजार विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया परन्तु उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।  जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव निवासी अंकित जायसवाल(21)  पुत्र राजू जायसवाल घर में लगे निर्माण कार्य में छत पर लगी सरिया को सीधा कर रहा था तभी सरिया पास से गयी हाई टेंशन लाइन के सम्पर्क में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया।  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाल शरद कुमार ने बताया परिजनों ने कार्यवाही से इनकार किया है शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.