diwali horizontal

यूट्यूबर चाय वाला होटल का उद्घाटन

0 192

लखनऊ : पुराना लखनऊ स्थित काजमैन रोड पर नए अंदाज में चाय का होटल खुला। इस होटल के नाम से ही लोग इस तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। आपको बता दें कि अरशद नाम के जिन व्यक्ति ने इस नए अंदाज में होटल शुरू किया है वह पहले से ही चाय का होटल चलाते थे लेकिन उन्हें एक जुनून हुआ और उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लखनऊ मिक्स के नाम से शुरू किया उसके बाद धीरे-धीरे उनके दिमाग में आया कि कुछ नया करते हैं, और आखिर उन्होंने उस चाय के होटल को नए अंदाज में यूट्यूब के कलर में पेंट करके नया लुक देकर के यूट्यूबर चाय वाला के नाम से चाय का होटल शुरू कर दिया।

इस चाय के होटल का लुक इस अंदाज में दिया गया है के यह यूट्यूब पर चायवाला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस होटल के उद्घाटन में समाज के विभिन्न वर्ग के प्रसिद्ध लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.