diwali horizontal

मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ में युवराज सिंह अध्यक्ष और राजेश कुमार चुने गए उपाध्यक्ष

0 102

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पार्क रोड स्थित सूचना निदेशालय में बुधवार को मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का दिव्यवार्षिकीय चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें युवराज सिंह परिहार को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया वही, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार यादव और निखिल मिश्रा चयनित हुए, जबकि महामंत्री पद के लिए दीपक कुमार शुक्ला चुने गए इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर राहुल राव संगठन मंत्री पद पर दीपक यादव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर कपिल सिंह ने विजय हासिल किया ।

सूचना विभाग के ऑडिटोरियम में संपन्न हुए चुनाव में कर्मचारियों ने जोशो खरोश के साथ बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया आपको बता दें कि लगभग 95 प्रतिशत हुआ मतदान में यह परिणाम निकल कर सामने आया। अध्यक्ष पद के लिए चुने गए युवराज सिंह और उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए राजेश कुमार यादव ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं है बल्कि यह तमाम कर्मचारी संघ के साथियों की जीत है राजेश कुमार यादव ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने हमेशा कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखा है और कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर चला है

उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा प्रत्येक कर्मचारी के अच्छे बुरे वक्त में संपूर्ण सहयोग किया गया है , उन्होंने कहा कि आज मैं पुनः यह सुनिश्चित करना चाहता हूं की जिस भरोसे के साथ करमचारी साथियों ने उन्हें जिताया है उस भरोसे का वो पूरा मान रखेंगे और सदैव कर्मचारियों का संपूर्ण ख्याल रखेंगे उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ को उनकी आवश्यकता होगी वह हर प्रकार से अपना सहयोग प्रदान करके संघ को और मजबूत बनाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.