diwali horizontal

सपा से जैनुल हसन कोषाध्यक्ष तो छेदीलाल विधानसभा अध्यक्ष हुए मनोनीत

0 168

गौरीगंज, अमेठी : समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को और मजबूती देने के लिए जैनुल हसन को सपा पार्टी का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं छेदीलाल यादव को विधानसभा तिलोई का मनोनयन किया गया।

बताते चले कि जैनुल हसन गौरीगंज तहसील क्षेत्र के ऐंधी गांव निवासी है जो समाजसेवा में अपना सहयोग करते रहते है। गौरतलब हो कि जैनुल हसन जिला पंचायत सदस्य व विधानसभा का चुनाव भी लड चुके है जिनकी समाज अच्छी खासी जान पहचान है। जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने जैनुल हसन को मनोनयन पत्र सौंपकर समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं को बढाने के साथ पार्टी हित में कार्य करने व योगदान देने को आदेशित किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को धन्यवाद देते हुए उन्हें बधाई दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.