diwali horizontal

आज से चलेगी चिड़ियाघर की बाल ट्रेन, कोरोना संक्रमण के चलते की गई थी बैन

0 279

लखनऊ : राजधानी लखनऊ स्थित चिड़ियाघर में एक बार फिर बाल ट्रेन रविवार पटरी पर दौड़ेगी। कोरोना संक्रमण काल के चलते बाल ट्रेन बैन कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण के नियमों के पालन के साथ इसे चलाया जाएगा। ट्रेन को हर चक्कर के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। दर्शकों के चढ़ने से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज करना होगा। सरकार के रविवार को लॉकडाउन समाप्त करने की घोषणा के बाद पहली बार रविवार को चिड़ियाघर खुलेगा। बता दें सुबह से दोपहर बाद तक दर्शकों के इंतजार में रहे चिड़ियाघर के कर्मचारी भी इस नई व्यवस्था को लेकर उत्साहित हैं। चिड़ियाघर शिफ्ट के अनुसार ही खोला जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 तक होगी। दूसरी शिफ्ट 11:30 से 1:30 तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे दर्शकों की तीसरी शिफ्ट होगी

आपको बता दें मास्क के बगैर दर्शकों का प्रवेश नहीं होगा। गेट पर रखे सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बाड़े की किसी भी रेलिंग छूने पर प्रतिबंध लगाया गया है। टिकट काउंटर पर भी टिकट मिलेगा। 10 वर्ष से नीचे और 65 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग का प्रवेश नहीं होगा। चिड़ियाघर में कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई एडवाइजरी लागू रहेगी। प्रवेश से पहले ग्लब्स, मास्क और सैनिजाइजेशन को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिड़ियाघर के निदेशक आरके सिंह ने बताया कि क्लोज सर्किट कैमरे के माध्यम से वन्यजीवों की हर मूवमेंट पर लगातार निगरानी जाएंगी। साथ ही वन्यजीवों के पास जाने वाले स्टाफ को पूरी तरीके से सुरक्षा इंतजामों का पालन कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.