
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले “आतंकियों ने धर्म देखकर मारा”
इंडिया Live: राजनाथ ने कहा कि, पहलगाम में आतंकियों ने धर्म देखकर निर्दोष लोगों को मारा था। हमने उनका कर्म देखकर खात्मा किया, ये हमारा धर्म था।

रक्षामंत्री के दौरे से पहले भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह अवंतीपोरा के त्राल में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है।
इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान जहां से खड़ा होता है वहां से मांगने वालों की लाइन शुरू हो जाती है। हाल ही में पाकिस्तान आईएमएफ से कर्ज मांगने गया। जबकि भारत उसी आईएमएफ को फंड देता है। रामचरित मानस में कहा गया है जहां सुमति तहं संपति नाना, जहां कुमति तहं विपत निधाना। यानी जहां सुमति होती है वहां संपन्नता आती है। जहां कुमति होती है वहां विपत्ति आती है। साथियों आपको याद होगा लगभग 21 साल पहले स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सामने इस्लामाबाद ने डिक्लेयर किया था कि पाकिस्तान से आतंकवाद एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान ने धोखा दिया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दो टूक शब्दों में आतंकवाद के खिलाफ डिफाइन कर दिया है। उन्होंने कह दिया है कि अब कोई भी आतंकी वारदात एक्ट ऑफ वार मानी जाएगी। अगर सरहद पर से आतंकी घटना हुई तो बात बहुत दूर तक जाएगी। अब आतंकवाद पर कोई बात नहीं होगी अब बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी। दुनिया जानती है कि हमारी सेना का निशाना अचूक है। वह जब निशाना लगाते हैं तो आतंकियों की गिनती का काम दुश्मन पर छोड़ देते हैं