diwali horizontal

लखनऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में संदिग्ध हिरासत में, NBW में वारंटी पकड़े गए

0 259

लखनऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में संदिग्ध हिरासत में, NBW में वारंटी पकड़े गए

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संदिग्धों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाते हुए सफलता हासिल की है। दिनांक 15 और 16 सितंबर 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन प्रहार के तहत छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा गैरजमानती वारंट (NBW) में दस वारंटियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया।थाना अलीगंज क्षेत्र में पंजीकृत मामले से जुड़े अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही महानगर थाना क्षेत्र में पंजीकृत मामले में सोनू उर्फ विक्की जायसवाल को पकड़ा गया। इसके अलावा सैरपुर क्षेत्र में दर्ज मामले से जुड़े शैलेन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, जबकि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभिषेक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।ऑपरेशन प्रहार के तहत मोहनलालगंज थाना पुलिस ने छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वहीं गैरजमानती वारंट में बंथरा क्षेत्र से तीन, कैसरबाग से एक, मड़ियाव से पाँच और सुशांत गोल्फ सिटी से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.