diwali horizontal

विकासखंड हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के राजस्व गांव करसेमऊ निवासी शिव प्रसाद मौर्य के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई

0 185
उन्नाव: विकासखंड हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर के राजस्व गांव करसेमऊ निवासी शिव प्रसाद मौर्य के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग ने इस वक्त तांडव मचाया जब शिवप्रसाद अपनी पत्नी सोनी के साथ राजाबाग चौराहे पर निजी काम से गए हुए थे।आग से उनकी जहां पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई वहीं उनकी एक भैंस भी अधजली हो गई। ग्रामीणों ने काफी कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
                                   अग्नि पीड़ित शिव प्रसाद के मुताबिक  उनके परिवार में एक पुत्र सहित तीन नाबालिग बेटियां है जिनका भरण पोषण वह मजदूरी करके करते हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि मेरे घर में रखे 25हजार रुपए एवं गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बड़ी मशक्कत एवं अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
                                        वहीं सूचना बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान तारावती पाल के पुत्र समाजसेवक पुत्तन लाल पाल ने पीड़ित परिवार को पूरी गृहस्थी का सामान, भोज्य सामग्री, बर्तन आदि भेंट कर सांत्वना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल तेज नारायण ने सर्वे रिपोर्ट तहसील कार्यालय को प्रेषित कर दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.