diwali horizontal

हिन्दू समाज पार्टी ने की रिन्कू और पुजारी की हत्या की निन्दा

0 225

केन्द्र हिन्दू आयोग का करे गठन-गौरव वर्मा

लखनऊ  :  राम मन्दिर के लिये चन्दा एकत्र करने वाले रिन्कू शर्मा और आज फिरोजाबाद में पुजारी की हुयी हत्या की कड़ी निन्दा करते हुये हिन्दू समाज पार्टी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी काररवाई की मांग की है। आज यहां हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख सरोज नाथ योगी एवं उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस तरह मोदी और योगी के शासन में हिन्दुओं को निशाना बनाया जाना कहीं न कहीं साजिश का हिस्सा है। अतरू इस मामले में केन्द्र और राज्य सरकार को सख्त कदम उठाकर मामले की जांच कर कठोर काररवाई करे।

 

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने साफ कहा कि हिन्दुओं को त्वरित न्याय एवं उनकी शिकायतों को दूर करने के लिये हिन्दू आयोग का भी गठन किया जाये। दिल्ली में रिन्कू शर्मा की हत्या किये जाने पर केजरीवाल सरकार की चुप्पी पर निशाना साधते हुये श्री वर्मा ने साफ कहाकि यदि यह मामला शान्तिप्रिय धर्म का मामला होता तो पूरे देश में वामपंथी और अपने को धर्मनिरपेक्षतावादी कहने वाले सड़कों पर उतर चुके होते। इस मामले में केजरीवाल की चुप्पी मुस्लिम तुष्टिकरण को दर्शाता है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि दिल्ली प्रदेश में एवं उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से हिंदुओं की निरंतर हत्याएं हो रही हैं कहीं ना कहीं इसमें एक बड़ी साजिश चल रही है और विशेष समुदाय के लोग एक ही धर्म पर निरंतर प्रहार कर रहे हैं और वहां की मौजूदा सरकार एवं शासन यह अत्याचार हिंदुओं पर होता हुआ देख रहे हैं। इस मौके पर सौराष्ट्र, मोहित बजाज, राजन, मुन्ना निषाद, सौरभ, प्रदीप पांडे एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.