diwali horizontal

औरंगजेब पर मच गया घमासान;अबू आजमी पर बुरी तरह भड़के योगी।

0 54

औरंगजेब पर घमासान ;अबू आजमी पर बुरी तरह भड़के योगी

लखनऊ live: औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी फंस गए हैं। जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, वहीं उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे को लेकर सपा पर तगड़ा निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा- ‘समाजवादी पार्टी औरंगजेब को नायक मानती है। समाजवादी पार्टी का अपने विधायक पर नियंत्रण नहीं है।

 

औरंगजेब ने भारत की आस्था पर प्रहार किया था। सपा भारत के विरासत पर गौरव की अनुभूति नही करती। कम से कम जिनके नाम पर राजनीति करती है उन्हीं की बातों को मान ले। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम कृष्ण व शंकर आधार हैं। आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है। आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है समाजवादी पार्टी का एक नेता है। उस कमबख्त को औरंगजेब अच्छा लगता है। वो औरंगजेब को अपना आदर्श बताता है। हिम्मत है तो उसको पार्टी से बाहर करो। सपा उसके बयान का खंडन करे।’ अपने तेवरों के लिए मशहूर योगी ने कहा- ‘ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश भेजो, हम उसका इलाज कर देंगे। यूपी में ऐसे लोगों के उपचार में ज्यादा देरी नहीं करते।’ सपा नेता अबू आजमी लंबे समय से महाराष्ट्र में विधायक हैं। उन्होंने बयान दिया था कि वह औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानते। उस दौर में सत्ता संघर्ष राजनीतिक थे धार्मिक नहीं। औरंगजेब की सेना में कई हिंदू थे जैसे छत्रपति शिवाजी की सेना में कई मुस्लिम थे। औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिरों का निर्माण करवाया था। जो लोग ये दावा करते हैं कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच हिंदू और मुसलमान की लड़ाई थी, वे झूठ बोलते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.