diwali horizontal

विकास कार्य की बैठक में विशेष सचिव खेल कूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राजेन्द्र कुमार ने जानी हकीकत

0 227

फतेहपुर : जनपद के नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव खेल कूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग  राजेन्द्र कुमार  सिंह ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की बैठक की । उन्होंने  विद्युत, पीडब्लूडी, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, पंचायत विभाग, जल निगम, नगर पालिका, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री जन विकास योजना, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, कौशल विकास मिशन आदि बिन्दुओ पर विस्तार से अधिकारियों के साथ चर्चा की । उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत कितने गौवंश किसानों को दिए गए कितने गौशालाओ में है कि सूची देना सुनिश्चित करे ।

अधिशाषी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि सिंचित क्षेत्र की डिटेल विकास खंडवार सूची उपलब्ध कराये । मुख्य विकास अधिकारी  सत्य प्रकाश ने  कहा कि आप द्वारा दिये गए निर्देशों का अधिकारियों द्वारा अक्षरशः पालन कराया जाएगा । पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री नवनीत सेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशाषी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, आरईएस, जल निगम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.