diwali horizontal

गरीब व गृहस्थी जल कर खाक होने वाले परिवार की मदद को उठे गाजीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव के हाँथ

0 155

फतेहपुर : गाजीपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में एक गरीब परिवार के गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण घर मे छपर में आग लग जाने से सारी गृहस्थी जल कर खाक हो गई मदद के लिये पुलिस ने उठाया हाथ । हसनपुर निवासी वीरेंद्र कोरी अपनी बेटी की दवा करने गाज़ीपुर आया था तभी गांव वालो ने बिरेन्द्र को सूचना दिया कि तुम्हारे घर मे आग लगी हुई है आग बुझाने के लिये सारे गांव के लोग बाल्टियों से पानी लाकर डाल रहे थे लेकिन तब तक आग सब कुछ जला कर भस्म कर चुकी थी इधर ग्रह स्वामी थाने आ कर सूचना दिया और बताया कि घर मे खाने तक के लिये अनाज नही बचा है ।इस बात को सुन कर थानाध्यक्ष गाजीपुर नीरज कुमार यादव ने तत्काल राहत के लिये आटा दाल चावल वा सब्जियां खरीद कर बिरेन्द्र को प्रदान किया ।जहाँ लोगो ने इस नेक कार्य को सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.