diwali horizontal

गोमतीनगर विस्तार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह,  दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

0 27

गोमतीनगर विस्तार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह,  दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

LUCKNOW CRIME NEWS: गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार और रोहित गौतम के रूप में हुई है।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दिशा शर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी गौरव बाजपेई के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आयुष यादव, उपनिरीक्षक उपेंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल रामू यादव, कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.