diwali horizontal

लखनऊ में चबूतरे और पार्किंग के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत, एक गंभीर

0 22

लखनऊ में चबूतरे और पार्किंग के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत, एक गंभीर

LUCKNOW CRIME LIVE:लखनऊ में सोमवार को दिनदहाड़े एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में आरएसएस के पूर्व जिला सर कार्यवाह, उनके छोटे भाई और कारोबारी बेटा शामिल हैं। पिता और बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।

मामला सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता के ब्राह्मण टोला का है। मृतकों की पहचान पूर्व जिला सर कार्यवाह एवं सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी शिवाजी तिवारी (62), उनके भाई शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी (55) और बेटे सुयश तिवारी (30) के रूप में हुई है। शंभू लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी थे, जबकि सुयश इलेक्ट्रिक सामानों का कारोबार करते थे। उनकी शादी 5 दिसंबर को होनी थी।

जानकारी के मुताबिक, घर के सामने बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाने को लेकर पड़ोसी ऋषभ शुक्ला से विवाद चल रहा था। डेढ़ महीने पहले मामला थाने पहुंचा था, जिसके बाद काम रुक गया था। सुयश ने सोमवार को चबूतरा के पास गाड़ी पार्क कर दी थी। सुयश के चाचा शंभू निकले तो ऋषभ से विवाद हुआ। इसी बीच शिवाजी तिवारी भी निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तैस में आकर ऋषभ ने दोनों को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आए सुयश को घर के पास सीढ़ियों पर गोली मार दी।

डीसीपी वेस्ट जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों तथा घटना के क्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दो लोगों की जान जाने तक पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.