diwali horizontal

अंकित हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो इनामी शूटर ढेर

0 32

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो इनामी शूटर ढेर।

LUCKNOW NEWS: उत्तर प्रदेश के शामली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के दो आरोपी शूटर सुमित और मोहित मारे गए हैं। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश शामली से सोनीपत की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोकने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को घेरा तो उन्होंने पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सुमित और मोहित घायल हो गए। पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मारे गए दोनों आरोपी सोनीपत के रहने वाले थे और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित बालियान की हत्या की साजिश के पीछे कौन लोग थे और इस वारदात में इन दोनों की क्या भूमिका थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद हत्याकांड की जांच में एक बड़ी कड़ी जुड़ने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर उस वक्त हमला किया गया था, जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित पर करीब 18 गोलियां चलाई गई थीं। गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं।

अब पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी शूटरों के मारे जाने के बाद इस हत्याकांड में पुलिस की जांच और कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर पुलिस की ओर से आगे और क्या जानकारी सामने आती है, यह देखना अहम होगा। पुलिस अब हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.