
सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा; DK शिवकुमार होंगे कर्नाटक के CM!
इंडिया LIVE: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Siddaramaiah ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब DK Shivakumar के राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने की तैयारी है। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद यह बदलाव हुआ है।
बेंगलुरु में हुई अहम बैठक के बाद सिद्धारमैया ने अपने मंत्रियों को इस्तीफे की जानकारी दी।
इसके बाद डीके शिवकुमार उनके साथ राजभवन पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात और गले मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, डीके शिवकुमार जल्द ही नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी इसे “स्मूथ ट्रांजिशन” बता रही है, जबकि बीजेपी ने इस पर कांग्रेस के अंदरूनी सत्ता संघर्ष को लेकर निशाना साधा है।