diwali horizontal

बालिकाओं को 15 दिनों का  प्रशिक्षण

0 241

महराजगंज /रायबरेली : कौशल सुधार प्रशिक्षण(एस.सी.) योजना के अन्तर्गत 15 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लाक सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की 25 बालिकाओं को 01 मार्च से 16 मार्च तक प्रशिक्षण चलाया जायेगा। प्रशिक्षक सुषमा देवी ने बताया कि उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डालीगंज लखनऊ द्वारा संचालित किए जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रेनिंग के दौरान सिलाई कटाई का प्रशिक्षण देने के साथ साथ प्रशिक्षुओं को कपड़े उपलब्ध कराकर स्वयं की नाप के कपड़े तैयार कराये जायेगें। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे महिलाए भविष्य में बैंको से ऋण लेकर स्वरोजगार भी शुरू कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.