diwali horizontal

इस महीने कार्डधारको को मिलेगी तीन किलो चीनी

0 262

महराजगंज /रायबरेली  : इस बार अंत्योदय कार्डधारकों की होली मीठी होने वाली है, क्योकि  इस बार जनवरी से मार्च तक की तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। इस संबंध में खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने आदेश जारी कर दिया है।  राशन कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं तीन रुपये किलो के हिसाब से चावल दिया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को से 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी। 

 

 ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दुकानों में बचा हुआ मिट्टी तेल भी दिया जाएगा। प्राथमिकता उन्हीं कार्डधारकों को दी जाएगीजिनके पास एलपीजी सिलेण्डर विद्युत कनेक्शन दोनों की सुविधा नहीं है।  इसके अलावा बचे हुए चने का भी वितरण निशुल्क किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.