diwali horizontal

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, CM योगी का संबोधन

0 52

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, CM योगी का संबोधन

लखनऊ: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड ब्रांच में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, जिसमें 52 देशों के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व उप राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष और प्रमुख कानूनविद हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया की वास्तविक समस्या एक-दूसरे से संवाद न होना है और यह सम्मेलन संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि 80 साल पहले संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना के समय की घोषणा आज भी उतनी ही सार्थक है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमें पुरानी बातों तक सीमित न रहकर आज की ज्वलंत समस्याओं, जैसे साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक आतंकवाद पर फोकस करने की आवश्यकता है।

योगी आदित्यनाथ ने कोविड महामारी का उदाहरण देते हुए विश्व को एकजुट होने की सलाह दी। उन्होंने एक पुरानी कहावत का हवाला दिया कि यदि आज किसी दूसरे के घर में आग लगी है और आप निश्चिंत होकर सो रहे हैं, तो अगले दिन वह आग आपके घर में भी लग सकती है। जो आज दूसरों के लिए संकट खड़ा कर रहा है, कल वह स्वयं भी उसी संकट में घिर सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में डेटा चोरी की गंभीर समस्या बढ़ रही है। वैश्विक जलवायु, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर सभी देशों को मिलकर मुखर होना होगा। अंत में, मुख्यमंत्री ने दुनिया के 250 करोड़ से अधिक बच्चों के बस्ते के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.