diwali horizontal

आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, कोहराम

0 80

प्रयागराज: लालापुर। थाना क्षेत्र के नौढ़िया तरहार गांव में रविवार की शाम गिरी आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नौढ़िया तरहार निवासी रमेश भारतीया उर्फ लाला पुत्र संपत लाल उम्र करीब 45 वर्ष रविवार की शाम बगीचे की तरफ टहलने निकला था कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई,

जिससे बचने के लिए वह जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े रमेश भारतीया की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही दूर पर खड़े और लोगों ने यह हादसा देखा तो चीखना शुरू कर दिया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लालापुर थाना प्रभारी अजय मिश्रा अपनी टीम के सा पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतक रमेश भारतीया के 9 बच्चे हैं जिसमें 6 लड़कियां और 3 लड़के हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.